Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में 7 पैसे की गिरावट के साथ 83.38 प्रति डॉलर पर पहुंचा

April 12, 2024

रुपया शुरुआती कारोबार में 7 पैसे की गिरावट के साथ 83.38 प्रति डॉलर पर पहुंचा

 

मुंबई: घरेलू बाजारों में नकारात्मक रुख और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के बीच रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सात पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.38 पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि वैश्विक बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती ने भी निवेशकों की भावनाओं को प्रभावित किया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.36 प्रति डॉलर पर खुला और फिर फिसलकर 83.38 पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के मुाकबले सात पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.31 पर बंद हुआ था। ईद-उल-फितर के अवसर पर बृहस्पतिवार को शेयर, मुद्रा,जिंस बाजार बंद थे।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 105.35 पर कारोबार कर रहा था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ 90.26 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 2,778.17 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें: पिता बने बिग बॉस 17 विनर Munawar Faruqui, पत्नी मेहजबनी ने दिया नन्हीं परी को जन्म

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें