Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में 6 पैसे की गिरावट के साथ 83.39 प्रति डॉलर पर पहुंचा

April 25, 2024

रुपया शुरुआती कारोबार में 6 पैसे की गिरावट के साथ 83.39 प्रति डॉलर पर पहुंचा

 

मुंबई: घरेलू बाजारों में नकारात्मक रुख और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के बीच रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में छह पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.39 पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) के बिकवाल रहने का असर भी स्थानीय मुद्रा पर पड़ने की आशंका है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 83.34 प्रति डॉलर पर खुला और बाद में फिसलकर 83.39 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से छह पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया बुधवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 83.33 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 105.78 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.11 प्रतिशत चढक़र 88.12 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बुधवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 2,511.74 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के जबलपुर में बड़ा हादसा, क्रूज डूबने से 9 लोगों की हुई मौत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें