Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में 1 पैसे की बढ़त के साथ 83.95 प्रति डॉलर पर पंहुचा 

October 10, 2024

रुपया शुरुआती कारोबार में 1 पैसे की बढ़त के साथ 83.95 प्रति डॉलर पर पंहुचा 
मुंबई: घरेलू शेयर बाजारों में मजबूत रुख और प्रमुख विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर होने से रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में एक पैसे की बढ़त के साथ 83.95 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा विशेषज्ञों ने बताया कि हालांकि वैश्विक तेल कीमतों में वृद्धि और भारी विदेशी पूंजी निकासी से घरेलू मुद्रा में आगे सुधार की संभावना सीमित हो गई।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया शुरुआती कारोबार में 83.95 प्रति डॉलर पर खुला जो पिछले बंद भाव के मुकाबले एक पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.96 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 102.86 पर रहा।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.80 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77.19 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,562.71 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें