Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में 12 पैसे की बढ़त के साथ 83.45 प्रति डॉलर पर पहुंचा

June 24, 2024

रुपया शुरुआती कारोबार में 12 पैसे की बढ़त के साथ 83.45 प्रति डॉलर पर पहुंचा

 

मुंबई: स्थानीय शेयर बाजारों में गिरावट के रुख के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में रुपया सीमित दायरे में था। विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों ने भी स्थानीय मुद्रा को प्रभावित किया और इसकी बढ़त को सीमित कर दिया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया 83.52 प्रति डॉलर पर खुला और बाद में 83.45 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। यह इसके पिछले बंद स्तर से 12 पैसे क बढ़त है। शुक्रवार को रुपया 83.63 प्रति डॉलर तक गिरने के बाद अंत में 83.57 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह अन्य मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत बढक़र 105.82 पर कारोबार कर रहा था। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.06 प्रतिशत गिरकर 85.19 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

ये भी पढ़ें: इंडिगो पर यूबीएस का रुख नरम, रेटिंग और टारगेट प्राइस कम

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें