Dainik Savera Times

रुपया शुरुआती कारोबार में 12 पैसे मजबूत होकर 86.25 प्रति डॉलर पर पहुंचा 

Rupee Gains 12 Paise: मुंबई: घरेलू शेयर बाजारों में तेजी और विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा के कमजोर रुख के बीच रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 12 पैसे मजबूत होकर 86.25 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि भारतीय रुपये को ऋण बाजारों में मजबूत विदेशी प्रवाह से भी समर्थन मिला है। हालांकि विदेशी संस्थागत निवेशकों की निरंतर बिकवाली से जोखिम बना हुआ है।

Rupee Gains 12 Paise
Rupee Gains 12 Paise

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 86.39 पर खुला और फिर कुछ बढ़त के साथ 86.25 प्रति डॉलर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से 12 पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.37 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 103.38 पर रहा।अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ 71.19 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,096.50 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Exit mobile version