-
आज सुबह भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे की मजबूती के साथ 85.43 प्रति डॉलर पर खुला। विदेशी मुद्रा बाजार में अमेरिकी मुद्रा की कमजोरी और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा संभावित ब्याज दर में कटौती की उम्मीदों के कारण घरेलू मुद्रा में यह उछाल आया है।