Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rupee vs Dollar: रुपया निचले स्तर से उबरा, 16 पैसे मजबूत होकर 87.43 प्रति डॉलर पर पहुंचा 

February 7, 2025

Rupee vs Dollar: रुपया निचले स्तर से उबरा, 16 पैसे मजबूत होकर 87.43 प्रति डॉलर पर पहुंचा 
Rupee Recovers from Low: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति की घोषणा से पहले रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अपने निचले स्तर से उबरकर 16 पैसे मजबूत होकर 87.43 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि रुपये में कुल मिलाकर नकारात्मक रुख अपना रखा है, क्योंकि बाजार सहभागियों का अनुमान है कि आरबीआई ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत की कटौती कर सकता है।
Rupee Recovers from Low
Rupee Recovers from Low

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 87.57 पर खुला और शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 87.43 पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से 16 पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया बृहस्पतिवार को 16 पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर 87.59 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 107.72 पर रहा।अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.50 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74.66 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे और उन्होंने 3,549.95 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें