Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rupee vs  Dollar शुरुआती कारोबार में रुपया 84.07 प्रति डॉलर पर रहा स्थिर

October 25, 2024

Rupee vs  Dollar शुरुआती कारोबार में रुपया 84.07 प्रति डॉलर पर रहा स्थिर

मुंबई: रुपये ने अमेरिकी मुद्रा में मजबूती तथा विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.07 के अपने अभी तक के सबसे निचले स्तर पर कारोबार किया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि हालांकि घरेलू शेयर बाजारों में कुछ सुधार के संकेत से स्थानीय मुद्रा में गिरावट कुछ हद तक सीमित रही।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 84.07 प्रति डॉलर पर खुला जो पिछले बंद भाव के बराबर है। रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.07 पर बंद हुआ था।  इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 103.95 पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74.56 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 5,062.45 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: इस कॉलेज ने एक साथ 30 छात्रों को किया सस्पेंड, छात्र संघ ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें