Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे चढक़र 82.48 पर पहुंचा

March 20, 2023

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे चढक़र 82.48 पर पहुंचा

मुंबई: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 11 पैसे चढक़र 82.48 पर पहुंच गया।
कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी डॉलर की मजबूती और घरेलू शेयर बाजार के साथ-साथ वैश्विक शेयर बाजारों में कमजोर रूख से रुपये की बढ़त सीमित रही। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 82.48 पर मजबूत खुला, फिर कुछ गिरावट के साथ 82.52 के स्तर पर आ गया। कुछ देर बाद रुपया 11 पैसे की बढ़त दर्ज करते हुए 82.48 पर कारोबार कर रहा था।

घरेलू मुद्रा 82.46 से 82.55 के दायरे में कारोबार कर रहा था। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.59 के स्तर पर बंद हुआ था।इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.16 फीसदी बढक़र 103.87 पर पहुंच गया।वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.52 प्रतिशत गिरकर 75.59 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। विदेशी निवेशक शुक्रवार को भी शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने इस दिन 1,766.53 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: CM मान की ‘शुकराना यात्रा’ का आज तीसरा दिन, दमदमा साहिब में होंगे नतमस्तक

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें