Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे बढक़र 83.58 पर पहुंचा

June 21, 2024

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे बढक़र 83.58 पर पहुंचा

 

मुंबई: विदेशी पूंजी के सतत प्रवाह और मजबूत घरेलू शेयर बाजार से बनी धारणा के कारण शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले तीन पैसे बढक़र 83.58 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया। रुपया बृहस्पतिवार को 17 पैसे की भारी गिरावट के साथ दो माह के निचले स्तर 83.61 प्रति डॉलर पर पहुंच गया था। विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि रुपया को अमेरिकी मुद्रा में गिरावट और विदेशों में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से समर्थन मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में स्थानीय रुपया 83.60 पर खुला और डॉलर के मुकाबले दो पैसा मजबूत होकर 83.58 पहुंच गया, जो पिछले सत्र से तीन पैसे ज्यादा है। इस बीच, छह मुद्राओं की एक तुलना में अमेरिकी मुद्रा का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 105.21 पर कारोबार कर रहा था। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.13 प्रतिशत गिरकर 85.60 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

ये भी पढ़ें: GT vs RCB, IPL 2026: गुजरात टाइटन्स ने जीता टॉस, बेंगलुरु को बल्लेबाजी के लिए बुलाया (देखें प्लेइंग 11)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें