Last Updated: November 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में 2 पैसे की बढ़त के साथ 82.99 प्रति डॉलर पर पहुंचा

February 20, 2024

रुपया शुरुआती कारोबार में 2 पैसे की बढ़त के साथ 82.99 प्रति डॉलर पर पहुंचा

 

 

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में 83.02 प्रति डॉलर पर खुला और फिर 82.99 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से दो पैसे की बढ़त है। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.01 पर बंद हुआ था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला,

डॉलर सूचकांक 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 104.28 पर रहा। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83.45 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 754.59 करोड़ रुपये के शेयर की शुद्ध बिक्री की।

ये भी पढ़ें: भारत में Q1 2026 में ऑफिस लीजिंग ने बनाया नया रिकॉर्ड|

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें