Last Updated: November 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में 2 पैसे की बढ़त के साथ 83.25 प्रति डॉलर पर पहुंचा 

December 22, 2023

रुपया शुरुआती कारोबार में 2 पैसे की बढ़त के साथ 83.25 प्रति डॉलर पर पहुंचा 

मुंबई: रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले दो पैसे की बढ़त के साथ 83.25 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू बाजारों में नरम रुख, विदेशी कोषों की निरंतर निकासी और भू-राजनीतिक स्थिति के कारण कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ती अस्थिरता ने भारतीय मुद्रा की बढ़त सीमित की।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.25 प्रति डॉलर पर खुला जो पिछले बंद भाव से दो पैसे की बढ़त है। रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.27 पर बंद हुआ था। इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 101.52 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.97 प्रतिशत की बढ़त के साथ 80.16 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने 1,636.19 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के जबलपुर में बड़ा हादसा, क्रूज डूबने से 9 लोगों की हुई मौत

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें