Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में 2 पैसे की बढ़त के साथ 83.38 प्रति डॉलर पर पहुंचा 

November 28, 2023

रुपया शुरुआती कारोबार में 2 पैसे की बढ़त के साथ 83.38 प्रति डॉलर पर पहुंचा 

मुंबई: रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले दो पैसे की बढ़त के साथ 83.38 पर पहुंच गया। अमेरिकी मुद्रा के कमजारे रुख और विदेशी कोषों के लिवाल रहने का असर स्थानीय मुद्रा पर पड़ा। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू बाजारों में सकारात्मक रुख और कच्चे तेल की कम कीमत ने भी भारतीय मुद्रा को समर्थन दिया।अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 83.37 पर खुला।

फिर 83.38 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से दो पैसे की बढ़त है। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 83.40 पर बंद हुआ था। गुरु नानक जयंती के अवसर पर सोमवार को बाजार बंद थे।इस बीच दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 103.14 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80.20 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 2,625.21 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे।

ये भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी के ऐलान के बाद पहली बार नजर आईं Deepika Padukone, पैंपर करते दिखे रणवीर सिंह

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें