Deepika Padukone’s Pregnancy Update : बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट करने के बाद पहली बार सार्वजनिक तौर पर नजर आकर फैंस को खुश कर दिया। बता दें कि मंगलवार को उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर उनके पति रणवीर सिंह के साथ देखा गया। दोनों ने कैमरों से दूरी बनाए रखी और सीधे अंदर की ओर बढ़ गए, लेकिन उनकी झलक ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई।
आरामदायक लेकिन ट्रेंडी अंदाज
इस मौके पर दीपिका ने ऐसा लुक चुना जिसमें कंफर्ट और फैशन दोनों का बैलेंस नजर आया। उन्होंने ढीला-ढाला को-ऑर्ड सेट पहना था, जिसमें स्टाइलिश शर्ट और मैचिंग पैंट शामिल थी। अपने आउटफिट को थोड़ा पॉप देने के लिए उन्होंने चमकीले रंग के स्नीकर्स पहने और एक क्लासिक बैग कैरी किया। वहीं रणवीर हमेशा की तरह अपने कूल अंदाज में दिखे ओवरसाइज टी-शर्ट, ढीली कार्गो डेनिम और सनग्लासेस के साथ उनका लुक काफी कैजुअल था।
रणवीर का केयरिंग अंदाज चर्चा में
एयरपोर्ट पर रणवीर सिंह अपनी पत्नी का खास ख्याल रखते नजर आए। कार से उतरते समय से लेकर अंदर जाते वक्त तक उन्होंने दीपिका को सहारा दिया। उनका यह व्यवहार फैंस को काफी पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर दोनों की बॉन्डिंग की खूब तारीफ हो रही है।
View this post on Instagram
परिवार में फिर गूंजेगी किलकारियां
हाल ही में इस कपल ने सोशल मीडिया के जरिए अपने दूसरे बच्चे की खुशखबरी साझा की थी। इससे पहले वे सितंबर 2024 में अपनी बेटी दुआ का स्वागत कर चुके हैं, जिसे उन्होंने काफी समय तक लाइमलाइट से दूर रखा था और बाद में त्योहार के मौके पर फैंस से मिलवाया।
View this post on Instagram
प्रोफेशनल लाइफ भी व्यस्त
काम की बात करें तो दीपिका पादुकोण इन दिनों कई बड़े प्रोजेक्ट्स में बिज़ी हैं, जिनमें किंग और राका जैसी फिल्में शामिल हैं। वहीं रणवीर सिंह अपनी हाल ही में रिलीज़ हुई धुरंधर: द रिवेंज की सफलता का आनंद ले रहे हैं और जल्द ही प्रलय में नजर आएंगे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...