Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

शुरूआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे की बढ़त के साथ 83.29 पर पहुंचा

April 24, 2024

शुरूआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे की बढ़त के साथ 83.29 पर पहुंचा

 

मुंबई: अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया बुधवार को शुरूआती कारोबार में दो पैसे की हल्की बढ़त के साथ 83.29 प्रति डॉलर पर रहा। रुपये को घरेलू शेयर बाजार में तेजी से लाभ मिला लेकिन डॉलर की मजबूती से यह सीमित रहा। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि कच्चे तेल के दाम में तेजी और विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार के बंद भाव के मुकाबले दो पैसे की बढ़त के साथ 83.29 पर खुला।

शुरूआती कारोबार में रुपया 83.32 के निचले स्तर तक भी भी गया। अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया मंगलवार को 83.31 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 106.06 पर रहा। सेंसेक्स शुरूआती कारोबार में 242.49 अंक चढक़र 73,980.94 अंक पर रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 63 अंक की बढ़त के साथ 22,431 अंक पर पहुंच गया।

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के जबलपुर में बड़ा हादसा, क्रूज डूबने से 9 लोगों की हुई मौत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें