Site icon Dainik Savera Times

रुपया शुरुआती कारोबार में 4 पैसे की बढ़त के साथ 83.28 प्रति डॉलर पर पहुंचा

 

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.30 प्रति डॉलर पर खुला और बाद में 83.28 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। यह पिछले बंद भाव से चार पैसे की बढ़त है। रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.32 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह अन्य मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती का आकलन करने वाला डॉलर

सूचकांक 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 102.08 पर कारोबार कर रहा था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.09 प्रतिशत के नुकसान के साथ 75.87 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 1,602.16 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें: इस कॉलेज ने एक साथ 30 छात्रों को किया सस्पेंड, छात्र संघ ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

Exit mobile version