Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में 6 पैसे की बढ़त के साथ 83.31 प्रति डॉलर पर पहुंचा

May 21, 2024

रुपया शुरुआती कारोबार में 6 पैसे की बढ़त के साथ 83.31 प्रति डॉलर पर पहुंचा

 

मुंबई: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में छह पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.31 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि हालांकि घरेलू बाजार में कमजोर रुख और मजबूत अमेरिकी मुद्रा के कारण स्थानीय मुद्रा पर कुछ दबाव पड़ा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.32 प्रति डॉलर पर खुला।

शुरुआती सौदों के बाद 83.31 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले छह पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.37 पर बंद हुआ था। सोमवार को आम चुनाव के मद्देनजर मुद्रा बाजार बंद था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 104.57 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83.26 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शनिवार को विशेष सत्र के दौरान बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 92.95 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: देश में ईवी कॉरिडोर का विस्तार : हरित और डिजिटल परिवहन की नई इबारत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें