Site icon Dainik Savera Times

Rupee vs Dollar: रुपया शुरुआती कारोबार में दो पैसे की बढ़त के साथ 83.72 प्रति डॉलर पर पहुंचा 

नई दिल्ली: विदेशी बाजारों में डॉलर के कमजोर रुख के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में दो पैसे की बढ़त के साथ 83.72 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया 83.70 प्रति डॉलर पर खुला। इसके बाद उसने 83.70 से 83.72 प्रति डॉलर के बीच कारोबार किया। रुपया सुबह साढ़े नौ बजे 83.72 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था।

रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.73 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.23 पर रहा। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 81.37 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

घरेलू शेयर बाजार में 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में 355.7 अंक या 0.44 प्रतिशत बढक़र 81,688.42 अंक पर पहुंच गया, जो अब तक का उच्चतम स्तर है। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुक्रवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 2,546.38 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें: MP: बरगी डैम में 30 पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा, 4 की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Exit mobile version