Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rupee vs Dollar: रुपया शुरुआती कारोबार में एक पैसे की बढ़त के साथ 84.06 प्रति डॉलर पर पहुंचा 

October 21, 2024

Rupee vs Dollar: रुपया शुरुआती कारोबार में एक पैसे की बढ़त के साथ 84.06 प्रति डॉलर पर पहुंचा 
मुंबई: घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख और अमेरिकी मुद्रा में नरमी के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अपने निचले स्तर से उबरता हुआ एक पैसे की मामूली बढ़त के साथ 84.06 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि हालांकि, विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से स्थानीय मुद्रा पर दबाव पड़ा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 84.06 प्रति डॉलर पर खुला, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले एक पैसे की बढ़त दर्शाता है।
रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.07 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 103.25 पर रहा। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73.30 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 5,485.70 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें