Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे फिसलकर 82.24 पर आया

March 24, 2023

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे फिसलकर 82.24 पर आया

मुंबई: घरेलू शेयर बाजार में गिरावट और विदेशी बजारों में अमेरिकी डॉलर की मजबूती के बीच रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले चार पैसे फिसलकर 82.24 रुपये के स्तर पर आ गया।कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी डॉलर की मजबूती और घरेलू शेयर बाजार में गिरावट का रुपये पर दबाव पड़ा।अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 12 पैसे की गिरावट के साथ 82.32 पर खुला। हालांकि घरेलू मुद्रा ने नुकसान की कुछ हद तक भरपाई की और पिछले बंद भाव के मुकाबले चार पैसे की गिरावट को दर्शाते हुए 82.24 पर आ गया।

रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.20 पर बंद हुआ था।इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 102.63 पर आ गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.16 प्रतिशत गिरकर 75.79 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 995 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: Himachal: मंडी में रिश्ते कलंकित, भाई ने सगी बहन से किया दुष्कर्म, इस तरह हुआ खुलासा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें