Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले हुआ मजबूत,जानें इसके Latest Rates

June 25, 2024

रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले हुआ मजबूत,जानें इसके Latest Rates

 

मुंबई: रुपये ने मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सीमित दायरे में कारोबार किया। सकारात्मक घरेलू शेयर बाजारों से मिले समर्थन को विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती ने बेअसर कर दिया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि मजबूत अमेरिकी डॉलर और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों ने भी स्थानीय मुद्रा पर दबाव डाला तथा तेजी को सीमित कर दिया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.46 प्रति डॉलर पर खुला।

शुरुआती सौदों के बाद 83.44 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से तीन पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.47 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 105.42 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 86.01 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में सोमवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 653.97 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: इंडिगो पर यूबीएस का रुख नरम, रेटिंग और टारगेट प्राइस कम

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें