Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे मजबूत

May 2, 2023

डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे मजबूत

मुंबई: अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया शुरूआती कारोबार में 10 पैसे लाभ के साथ 81.72 प्रति डॉलर पर खुला। अन्य वैश्विक मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर होने तथा घरेलू शेयर बाजारों में मजबूत रुख से रुपये में मजबूती आई। विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों के पूंजी निवेश और कच्चा तेल का भाव 80 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आने से भी रुपये को समर्थन मिला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे चढक़र 81.72 पर खुला। शुक्रवार को अमेरिका मुद्रा के मुकाबले रुपया 81.82 पर बंद हुआ था। विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार और शेयर बाजार महाराष्ट्र दिवस के मौके पर सोमवार को बंद थे।

ये भी पढ़ें : राशिफल 4 मई 2026: इन 3 राशियों के लिए आज का दिन भारी, सेहत और खर्चों का रखें विशेष ध्यान

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें