Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपये ने शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सीमित दायरे में किया कारोबार, इतनी हुई गिरावट

October 16, 2024

रुपये ने शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सीमित दायरे में किया कारोबार, इतनी हुई गिरावट
मुंबई: विदेशी पूंजी निकासी तथा विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती के बीच रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में तीन पैसे की गिरावट के साथ 84.07 प्रति डॉलर पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि दिन में रुपया सीमित दायरे में कारोबार कर सकता है, क्योंकि मजबूत डॉलर तथा घरेलू शेयर बाजारों में नरम रुख से स्थानीय मुद्रा पर दबाव पड़ा है।
हालांकि, कच्चे तेल की कमजोर कीमतों से स्थानीय मुद्रा को समर्थन मिल सकता है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया शुरुआती कारोबार में 84.03 प्रति डॉलर पर खुला और फिर शुरुआती सौदों के बाद 84.07 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले तीन पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.04 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 103.19 पर रहा।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74.44 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,748.71 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें