Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rupee vs Dollar: रुपया 14 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 87.57 प्रति डॉलर पर पहुंचा 

February 6, 2025

Rupee vs Dollar: रुपया 14 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 87.57 प्रति डॉलर पर पहुंचा 

Rupee vs Dollar: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के ब्याज दरों में कटौती की आशंका और कमजोर आर्थिक आंकड़ों के बीच रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 14 पैसे टूटकर अपने अभी तक के निचले स्तर 87.57 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि रुपया कमजोरी के साथ खुला और 87.57 प्रति डॉलर के नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया।

इसकी मुख्य वजह यह है कि बाजार सहभागी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के सात फरवरी 2025 को ब्याज दरों में कटौती करने का अनुमान लगा रहे हैं और सतर्क हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी तथा घरेलू शेयर बाजारों में नकारात्मक रुख के कारण भी रुपये पर दबाव जारी रहा।

Rupee vs Dollar
Rupee vs Dollar

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 87.54 प्रति डॉलर पर खुला और शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 87.57 के सर्वकालिक निचले स्तर तक फिसल गया, जो पिछले बंद भाव से 14 पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया बुधवार को 36 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 87.43 के सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 107.69 पर रहा। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74.71 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे और उन्होंने 1,682.83 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें