Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rupee vs Dollar: रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.50 पर रहा स्थिर

July 9, 2024

Rupee vs Dollar: रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.50 पर रहा स्थिर

 

मुंबई : रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 83.50 पर स्थिर रहा। विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने से स्थानीय मुद्रा पर पड़ रहा दबाव कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से कम हुआ। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया एक पैसे की बढ़त के साथ 83.49 प्रति डॉलर पर खुला। इसके बाद 83.49 से 83.51 प्रति डॉलर के बीच सीमित दायरे में कारोबार करता रहा। रुपया सुबह नौ बजकर 25 मिनट पर 83.50 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था।

रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.50 पर बंद हुआ था। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि मिश्रित वैश्विक संकेतों के कारण रुपया शुरुआती कारोबार में सीमित दायरे में रहा। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 105.03 पर रहा। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85.51 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी रही, जिससे स्थानीय मुद्रा को समर्थन मिला। सेंसेक्स 194.25 अंक या 0.24 प्रतिशत बढक़र 80,154.63 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 42.35 अंक या 0.17 प्रतिशत चढक़र 24,362.90 पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में सोमवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 60.98 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें: नगर कौंसिल चुनाव में फर्जी वोटों की साजिश नहीं होगी सफल : Dr. Subhash Sharma

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें