Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rupee vs Dollar: रुपया शुरुआती कारोबार में 6 पैसे की बढ़त के साथ 85.07 प्रति डॉलर पर पहुंचा 

December 20, 2024

Rupee vs Dollar: रुपया शुरुआती कारोबार में 6 पैसे की बढ़त के साथ 85.07 प्रति डॉलर पर पहुंचा 

Rupee vs Dollar : रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में छह पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.07 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया डॉलर की बढ़ती मांग से रुपये के कमजोर बने रहने की आशंका है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 85.07 प्रति डॉलर पर खुला, जो पिछले बंद भाव से छह पैसे की बढ़त दर्शाता है। शुरुआती सौदों के बाद डॉलर के मुकाबले यह 85.10 पर पहुंच गया जो उसके अभी तक के सर्वकालिक निचले स्तर से थोड़ा अधिक है।

रुपया बृहस्पतिवार को 19 पैसे की गिरावट के साथ अपने सर्वकालिक निचले स्तर 85.13 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 108.43 पर रहा अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72.43 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,224.92 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: हाई स्कोरिंग मैचों के बाद अंकतालिका में उथल-पुथल, किसके सर पर सजी ऑरेंज और पर्पल कैप?

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें