Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rupee vs Dollar: रुपया दो पैसे की गिरावट के साथ अपने निचले स्तर 84.13 प्रति डॉलर पर पहुंचा

November 5, 2024

Rupee vs Dollar: रुपया दो पैसे की गिरावट के साथ अपने निचले स्तर 84.13 प्रति डॉलर पर पहुंचा

Rupee vs Dollar विदेशी पूंजी की सतत निकासी और घरेलू शेयर बाजारों में नरम रुख के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में दो पैसे की गिरावट के साथ अपने सर्वकालिक निचले स्तर 84.13 प्रति डॉलर पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि सभी की निगाहें अमेरिका पर टिकी हैं जहां अगले राष्ट्रपति के लिए चुनाव हो रहे हैं।

बाजार आने वाले दिनों में संभावित उतार-चढ़ाव के लिए तैयार हैं, खासकर फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति के मद्देनजर। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 84.13 प्रति डॉलर पर खुला जो पिछले बंद भाव से दो पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने सर्वकालिक निचले स्तर 84.11 पर बंद हुआ था।

Rupee vs Dollar
Rupee vs Dollar

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 103.91 पर रहा। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 75.22 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,329.79 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें