Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

Salt Range Foods शहद उत्पादों को गुवाहाटी से बाहर बेचने पर जोर देगी

November 4, 2023

Salt Range Foods शहद उत्पादों को गुवाहाटी से बाहर बेचने पर जोर देगी

नई दिल्ली: साल्ट रेंज फूड्स अपने शहद उत्पादों के खुदरा कारोबार का देशभर में विस्तार करने पर जोर देगी। कंपनी ने शनिवार को बताया कि उसे निर्यात क्षेत्र में अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। गुवाहाटी स्थित कंपनी की स्थापना 2014 में हुई थी। कंपनी ने शहद वितरक के रूप में शुरुआत की और धीरे-धीरे 2,000 टन प्रति वर्ष की क्षमता वाला अपना संयंत्र स्थापित किया।

साल्ट रेंज फूड्स के निदेशक पवनदीप सिंह कोहली  कहा,हम अपने उत्पादन का 95 प्रतिशत अमेरिका, यूरोप और पश्चिम एशिया के देशों में निर्यात कर रहे हैं। हम केवल गुवाहाटी में खुदरा बिक्री करते हैं और हम अमेजन तथा फ्लिपकार्ट पर भी हैं। राष्ट्रीय राजधानी में जारी तीन-दिवसीय वर्ल्ड फूड इंडिया कार्यक्रम में साल्ट रेंज फूड्स का स्टॉल है।

उन्होंने कहा कि कंपनी डिजिटल बाजार के माध्यम से खुदरा क्षेत्र में विस्तार करने पर ध्यान केंद्रित करेगी। कोहली ने कहा कि कंपनी की योजना 2026 तक शहद उत्पादन क्षमता बढ़ाकर 5,000 टन प्रति वर्ष तक करने की है। वर्तमान में शहद असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और बिहार से प्राप्त किया जाता है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें