Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

सैम्ही होटल्स, मोटिसंस ज्वैलर्स को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी मिली

September 5, 2023

सैम्ही होटल्स, मोटिसंस ज्वैलर्स को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी मिली

नयी दिल्ली: साम्ही होटल्स और जयपुर स्थित खुदरा आभूषण कंपनी मोटिसंस ज्वैलर्स को आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) के जरिए धन जुटाने के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी की मंजूरी मिल गई है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की ओर से मंगलवार को दी गई अद्यतन जानकारी के अनुसार, दोनों कंपनियों ने इस साल मार्च में सेबी के समक्ष प्रारंभिक कागजात दोबारा दाखिल किए थे और 28-31 अगस्त के बीच इसके अवलोकन पत्र प्राप्त मिले।

सेबी की भाषा में उसके अवलोकन का तात्पर्य आरंभिक शेयर बिक्री शुरू करने के लिए उसकी मंजूरी से है। मसैादा कागजात के अनुसार, साम्ही होटल्स ने एक आईपीओ का प्रस्ताव रखा है जिसमें 1,000 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर और मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 90 लाख इक्विटी शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है। जयपुर स्थित आभूषण खुदरा कंपनी मोटिसंस ज्वैलर्स के आईपीओ में 3.34 करोड़ नए इक्विटी शेयर शामिल हैं। इसमें कोई बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल नहीं है। दोनों कंपनियों के शेयर बीएसई और एनएसई दोनों पर सूचीबद्ध किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें : पांच लोगों ने एटीएम को कार से खींचा, 4.39 लाख ले उड़े, CCTV में कैद

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें