Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत के सुपर प्रीमियम खंड में 50% बाजार हिस्सेदारी पर है Samsung की नजर 

July 31, 2023

भारत के सुपर प्रीमियम खंड में 50% बाजार हिस्सेदारी पर है Samsung की नजर 
सियोल: दक्षिण कोरिया की प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सैमसंग की भारत के सुपर प्रीमियम खंड में 50 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी हासिल करने पर नजर है। कंपनी को उम्मीद है कि वह अपनी फोल्डेबल डिवाइस ‘गैलेक्सी फोल्ड 5’ और ‘गैलेक्सी फ्लिप 5’ के जरिए इस लक्ष्य को हासिल करने में सफल होगी। फिलहाल भारत के सुपर प्रीमियम स्मार्टफोन खंड में आईफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल का दबदबा है। इस श्रेणी में 1,000 अमेरिकी डॉलर (लगभग 82,000 रुपये) से अधिक कीमत वाले हैंडसेट शामिल हैं। सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के अध्यक्ष और मोबाइल अनुभव कारोबार के प्रमुख टी एम रोह ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य सुपर प्रीमियम खंड में ‘गैलेक्सी फोल्ड 5’ और ‘गैलेक्सी फ्लिप 5’ की पेशकश के साथ अपनी बाजार हिस्सेदारी को मौजूदा 35 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करना है।
उन्होंने कहा, भारत के सुपर प्रीमियम खंड में सैमसंग फोल्डेबल की बाजार हिस्सेदारी लगभग 35 प्रतिशत है। अब फोल्ड 5 और फ्लिप 5 की पेशकश के साथ हम इस खंड में 50 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदार का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। काउंटरप्वाइंट रिसर्च के अनुसार सैमसंग ने 2023 की पहली तिमाही में 20 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ भारतीय बाजार का नेतृत्व किया और अल्ट्रा प्रीमियम श्रेणी (45,000 रुपए से अधिक के स्मार्टफोन) में इसकी हिस्सेदारी एक साल में 247 प्रतिशत बढ़ गई। हालांकि, 62 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ अल्ट्रा प्रीमियम खंड में एप्पल सबसे आगे रहा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें