Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Samsung लेकर आ रहा है नया धमाकेदार स्मार्टफोन, मिलेंगे ये फीचर्स

October 19, 2025

Samsung लेकर आ रहा है नया धमाकेदार स्मार्टफोन, मिलेंगे ये फीचर्स

गैजेट डेस्क. सैमसंग अपने नए फ्लैगशिप S26 Ultra को 2026 की शुरुआत में लॉन्च कर सकता है। Samsung Galaxy S26 Ultra स्मार्टफोन जबरदस्त अपग्रेड्स के साथ आएगा। चलिए जानते हैं सैमसंग के अपकमिंग डिवाइस के धाकड़ फीचर्स के बारे में…

डिस्प्ले

फोन में M14 OLED डिस्प्ले होगा, जिसकी पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स हो सकती है। एंटी-रिफ्लेक्टिव ग्लास और प्राइवेसी डिस्प्ले की सुविधा भी होगी।

ये भी पढ़ें: दिवाली से पहले दिल्ली की हवा में घुला जहर, 300 के करीब पहुंचा AQI

कैमरा अपग्रेड

कैमरा को 200MP का बड़ा अपग्रेड मिलेगा। इसमें 1/1.1 इंच सोनी सेंसर या वाइडर f/1.4 अपर्चर के साथ मिल सकता है।

प्रोसेसर

इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 पावरफुल प्रोसेसर मिलेगा, जो AI से बैटरी और परफॉर्मेंस को बेहतर बनाएगा।

डिजाइन

अपकमिंग Samsung फोन का डिज़ाइन लगभग वही रहेगा, लेकिन 0.4mm पतला होगा।

फास्ट चार्जिंग

Samsung Galaxy S26 Ultra में अब 60W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। 0 से 50% चार्ज सिर्फ 25 मिनट में हो जाएगा।

Video : दिवाली पर बाजारों में रौनक, देखिए दैनिक सवेरा की विशेष कवरेज

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें