Site icon Dainik Savera Times

8% हिस्सेदारी से भारत के स्मार्टफोन बाजार में सबसे आगे Samsung

 

नई दिल्ली: सैमसंग ने तीसरी तिमाही में 18 प्रतिशत की बाजार हिस्सेदारी और 7.9 मिलियन यूनिट की शिपमैंट के साथ भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। शाओमी 7.6 मिलियन यूनिट की शिपिंग के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गया है जो मुख्य रूप से इसके किफायती 5जी मॉडल की रिलीज से प्रेरित है।

मार्कीट रिसर्च फर्म कैनालिस के अनुसार वीवो 7.2 मिलियन यूनिट्स की डिलीवरी के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गया, जबकि रियलमी और ओप्पो (वनप्लस को छोड़कर) क्रमश: 5.8 मिलियन और 4.4 मिलियन यूनिट्स की डिलीवरी करके शीर्ष 5 में रहे।

भारत ने 2023 की तीसरी तिमाही में 43 मिलियन शिपमैंट दर्ज की, क्योंकि बाजार धीरे-धीरे रिकवरी की ओर बढ़ रहा है। शिपमैंट में साल-दर-साल 3 प्रतिशत की गिरावट आई, लेकिन तिमाही में उपभेक्ता माहौल में सुधार देखा गया, जिससे विक्रेताओं को नए पेश किए गए उपकरणों पर पूंजी लगाने की अनुमति मिली।

ये भी पढ़ें: Labour Day Holiday: आज छुट्टी रहेगी या नहीं? जानिए आपके शहर में क्या-क्या खुला रहेगा और क्या बंद 

Exit mobile version