Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

SBI Cards & Payment Services का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 5% से घटकर 593 करोड़ रुपए पर

July 29, 2023

SBI Cards & Payment Services का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 5% से घटकर 593 करोड़ रुपए पर

नई दिल्ली: एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट र्सिवसेज का शुद्ध मुनाफा जून तिमाही में पांच प्रतिशत घटकर 593 करोड़ रुपए रहा। एसबीआई प्रर्वितत एसबीआई कार्ड ने पिछले वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 627 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया था। एसबीआई कार्ड्स ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान इसकी कुल आय बढक़र 4,046 करोड़ रुपए हो गई, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 3,263 करोड़ रुपए थी।

तीस जून तक कंपनी की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) बढक़र सकल कर्ज का 2.41 प्रतिशत हो गई, जो एक साल पहले 2.24 प्रतिशत थी। इसी तरह, शुद्ध गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां एक साल पहले के 0.78 प्रतिशत से बढक़र 0.89 प्रतिशत हो गईं। तीस जून को समाप्त तिमाही में कंपनी का पूंजी पर्याप्तता अनुपात 22.9 प्रतिशत रहा, जो एक साल पहले 24.7 प्रतिशत था।

ये भी पढ़ें : Milk Price Hike: इस राज्य में 4 रुपये बढ़ा दूध का दाम, जानें कितने में मिलेगा 1 लीटर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें