Site icon Dainik Savera Times

SBI का एकीकृत शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 9.13% बढक़र 16,099 करोड़ पर पहुंचा 

मुंबई: सार्वजनिक क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 9.13 प्रतिशत वृद्धि के साथ 16,099.58 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने शनिवार को यह जानकारी दी।बैंक ने पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 14,752 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ दर्ज किया था।
बैंक ने बताया कि एकल आधार पर उसका शुद्ध लाभ समीक्षाधीन तिमाही में 14,330.02 करोड़ रुपये रहा है जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 13,264.52 करोड़ रुपये रहा था। आलोच्य तिमाही में बैंक की कुल आमदनी 1.12 लाख करोड़ रुपये रही जो सितंबर, 2022 तिमाही में 88,733 करोड़ रुपये रही थी।
एसबीआई के पास कुल बाजार का पांचवां हिस्सा है और देश में इसका सबसे बड़ा नेटवर्क है। सितंबर, 2023 के अंत में बैंक का सकल एनपीए (गैर निष्पादित संपत्तियां) घटकर सकल कर्ज के मुकाबले 2.55 प्रतिशत हो गया, जो पिछले साल सितंबर अंत में 3.52 प्रतिशत और चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के अंत में 2.76 प्रतिशत था।
ये भी पढ़ें: MP: बरगी डैम में 30 पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा, 4 की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Exit mobile version