Site icon Dainik Savera Times

केयर रेटिंग्स के पूर्व सीईओ मोकाशी पर सेबी ने लगाया प्रतिबंध

नई दिल्ली: बाजार नियामक सेबी ने केयर रेटिंग्स के पूर्व प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) राजेश मोकाशी को दो साल के लिए किसी भी पंजीकृत मध्यवर्ती एजेंसी से जुड़ने पर रोक लगा दी है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने बृहस्पतिवार को जारी एक आदेश में मोकाशी पर दो वर्ष का प्रतिबंध लगा दिया। उन्हें केयर रेटिंग्स का मुखिया रहते समय दीवान हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (डीएचएफएल) की रेटिंग्स प्रक्रिया में दखल देने का दोषी पाया गया है। यह मामला दिसंबर, 2018 में मिली शिकायतों से सामने आया था। इसमें डीएचएफएल की रेटिंग्स प्रक्रिया में दखलंदाजी के आरोप लगाए गए थे। डीएचएफएल को अब पीरामल कैपिटल एवं हाउंिसग फाइनेंस के नाम से जाना जाता है।

ये भी पढ़ें : Milk Price Hike: इस राज्य में 4 रुपये बढ़ा दूध का दाम, जानें कितने में मिलेगा 1 लीटर

Exit mobile version