Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्रीअन्न आधारित खाद्य पदार्थों के प्रसंस्करण के लिए बन रही है दूसरी पीएलआई योजना

September 6, 2023

श्रीअन्न आधारित खाद्य पदार्थों के प्रसंस्करण के लिए बन रही है दूसरी पीएलआई योजना

कोलकाता: केंद्र सरकार श्रीअन्न (मोटे अनाज) आधारित खाद्य पदार्थों के प्रसंस्करण के लिए !उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के दूसरे दौर की घोषणा करने वाली है। खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रलय में सचिव अनीता प्रवीण ने मंगलवार को यह जानकारी दी।उन्होंने कहा कि पीएलआई योजना मंजूरी के चरण में है और इसमें 1,000 करोड़ रुपये का परिव्यय शामिल है। प्रवीण ने यहां आईसीसी के एक कार्यक्रम के मौके पर पत्रकारों से कहा कि पिछले वित्त वर्ष में शुरू हुई पीएलआई योजना के पहले दौर में 800 करोड़ रुपये की सहायता दी गई।

उन्होंने कहा, ‘‘मंत्रलय को पहले चरण में 30 इकाइयों से आवेदन मिले थे और योजना को पूरा अभिदान मिला था। अब हम 1,000 करोड़ रुपये की राशि वाली पीएलआई योजना का एक और दौर शुरू करने की योजना बना रहे हैं और यह मंजूरी के चरण में है।’’ प्रवीण ने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को सहायता देने के लिए सरकार से मंत्रलय को 10,900 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है। इसमें से 800 करोड़ रुपये श्रीअन्न आधारित उत्पादों के लिए तय किए गए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें