Site icon Dainik Savera Times

Toyota Kirloskar Motor के चुनिंदा वाहन 1 अप्रैल से होंगे महंगे

 

नई दिल्ली : वाहन विनिर्माता कंपनी टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने उत्पादन लागत तथा परिचालन खर्च में बढ़ौतरी के कारण 1 अप्रैल से अपने चुनिंदा वाहनों की कीमतें एक प्रतिशत तक बढ़ाने की घोषणा की है। कंपनी ने कहा कि वह एक अप्रैल से अपने विशिष्ट मॉडलों के कुछ ग्रेड की कीमतें बढ़ाने की योजना बना रही है।

टीकेएम ने कहा कि कीमतों में एक प्रतिशत की वृद्धि उत्पादन लागत और परिचालन खर्च बढ़ने की वजह से की जा रही है।’ टीकेएम के पास हैचबैक ग्लैंजा से लेकर प्रीमियम स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) फॉर्च्यूनर जैसे वाहनों की शृंखला है। इनकी कीमत 6.86 लाख रुपए से 51.44 लाख रुपए तक है।

ये भी पढ़ें: ईरान ने फिर अमेरिका को भेजा शांति वार्ता प्रस्ताव, डोनाल्ड ट्रंप बोले- स्वीकार करना संभव नहीं

Exit mobile version