Site icon Dainik Savera Times

Sensex और Nifty शुरुआती कारोबार में नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा, जानिए शेयर बाजार के हाल 

मुंबई: विदेशी पूंजी प्रवाह और अमेरिकी बाजारों में तेजी के बीच घरेलू सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी सोमवार को शुरुआती कारोबार में अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गए। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 359.51 अंक उछलकर 82,725.28 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

वहीं एनएसई निफ्टी 97.75 अंक चढक़र 25,333.65 अंक के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से बजाज फिनसर्व, एचसीएल टेक, आईटीसी, टेक महिंद्रा, इंफोसिस और एशियन पेंट्स के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे।

टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी और भारती एयरटेल के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहा, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट, जापान का निक्की-225 तथा हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.82 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76.30 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुक्रवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 5,318.14 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें: एस जयशंकर बोले, भारत-न्यूजीलैंड FTA एक ऐतिहासिक कदम

Exit mobile version