घरेलू शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को शुरुआत के साथ ही गिरावट का रुझान देखा गया। बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में शुरुआती कारोबार में भारी नुकसान हुआ।
बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 343 अंक या 0.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,847.46 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 108.95 अंक या 0.47 प्रतिशत फिसलकर 22,983.25 अंक पर रहा।
सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स और इंडसइंड बैंक के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट आई।