Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

कमजोर वैश्विक रुख, विदेशी कोषों की निकासी से सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 533 अंक टूटा

October 4, 2023

कमजोर वैश्विक रुख, विदेशी कोषों की निकासी से सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 533 अंक टूटा

मुंबई: वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख और विदेशी कोषों की निकासी के बीच स्थानीय शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट आई। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 533.13 अंक टूटकर 64,978.97 अंक पर आ गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 153.35 अंक के नुकसान से 19,375.40 अंक पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की कंपनियों में एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, मारुति, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील और बजाज फिनसर्व के शेयर नुकसान में थे। वहीं नेस्ले,हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी बैंक और एशियन पेंट्स के शेयर लाभ में कारोबार कर रहे थे। अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में थे।

चीन का शंघाई कम्पोजिट लाभ में कारोबार कर रहा था। अमेरिकी बाजार मंगलवार को एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 90.83 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 2,034.14 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: पिंपल्स और दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाए एलोवेरा-शहद का ये घरेलू नुस्खा, जानें कैसे करें इस्तेमाल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें