मुंबई: अमरीका के साथ व्यापार तनाव और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के दबाव में घरेलू शेयर बाजार शुक्रवार को लगातार छठे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई सैंसेक्स 733.22 अंक (0.90}) टूटकर 80,426.46 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह एक समय 800 अंक से अधिक गिर गया था। एनएसई निफ्टी-50 भी 236.15 अंक (0.95}) फिसलकर 24,654.70 अंक पर आ गया। 18 सितंबर से अब तक सैंसेक्स 2,587 अंक और निफ्टी 759 अंक नीचे आ चुके हैं।
सैंसेक्स ने 6 दिन में 2,587 अंक गंवाए, निफ्टी 759 अंक नीचे

