Site icon Dainik Savera Times

कमजोर वैश्विक रुझानों के बीच शुरुआती कारोबार में Sensex, Nifty टूटे

मुंबई: कमजोर वैश्विक रुझानों के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 244.01 अंक टूटकर 61,660.51 पर था। एनएसई निफ्टी 77.95 अंक गिरकर 18,219.05 पर आ गया। सेंसेक्स के शेयरों में लार्सन एंड टुब्रो, टाटा स्टील, इंफोसिस, एशियन पेंट्स, पावर ग्रिड, बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक और आईटीसी में गिरावट हुई।

दूसरी ओर महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक और टाइटन बढ़त में रहे। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में कारोबार कर रहे थे, जबकि जापान का निक्की लाभ में था। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को लाल निशान में बंद हुए। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 837.21 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें : Rice Water Ice Cubes: इस तरह बनाएं राइस वाटर आइस क्यूब्स, घर पर पाएं नेचुरल ग्लो

Exit mobile version