मुंबई: अमेरिकी बाजारों में मजबूती के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी हुई। इस दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 202.72 अंक चढक़र 60,113.47 पर पहुंच गया। व्यापक एनएसई निफ्टी 59.75 अंक बढक़र 17,766.60 पर था। सेंसेक्स में टाटा मोटर्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंडसइंड बैंक, मारुति, नेस्ले, इंफोसिस, कोटक मंहिद्रा बैंक और बजाज फिनसर्व बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।
दूसरी ओर पावर ग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज,हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाइटन, भारती एयरटेल और आईटीसी में गिरावट हुई। सोमवार को सेंसेक्स 520.25 अंक या 0.86 प्रतिशत टूटकर 59,910.75 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 121.15 अंक या 0.68 प्रतिशत गिरकर 17,706.85 पर बंद हुआ। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.31 प्रतिशत चढक़र 85.02 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 533.20 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
ये भी पढ़ें : Rice Water Ice Cubes: इस तरह बनाएं राइस वाटर आइस क्यूब्स, घर पर पाएं नेचुरल ग्लो
