Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sensex शुरुआती कारोबार में 109 अंक चढ़ा

February 7, 2023

Sensex शुरुआती कारोबार में 109 अंक चढ़ा

मुंबई: एशियाई बाजारों के सकारात्मक संकेतों के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में स्थानीय शेयर बाजार भी चढ़ गए। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 108.97 अंक की बढ़त के साथ 60,615.87 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 36.65 अंक के ला•ा के साथ 17,801.25 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और टीसीएस के शेयर ला•ा में थे। सोमवार को सेंसेक्स 334.98 अंक या 0.55 प्रतिशत टूटकर 60,506.90 अंक पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 89.45 या 0.50 प्रतिशत के नुकसान के साथ 17,764.60 अंक रहा था।

ये भी पढ़ें: पॉलिटेक्निक में 12 नए तकनीकी कोर्स शामिल, देखें और रहें अपडेट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें