Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

शुरुआती कारोबार में Sensex 276 अंक चढ़ा

May 2, 2023

शुरुआती कारोबार में Sensex 276 अंक चढ़ा

मुंबई: घरेलू शेयर बाजारों में शुरूआती कारोबार में तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 276 अंक से अधिक लाभ में खुला। विदेशी संस्थागत निवेशकों की लिवाली जारी रहने और अप्रैल में रिकॉर्ड जीएसटी संग्रह के बीच यह तेजी आई। कारोबारियों के अनुसार एशिया के अन्य बाजारों में मजबूत रुख और सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईटी कंपनियों के शेयरों में लिवाली से भी बाजार को अच्छा समर्थन मिला। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स शुरूआती कारोबार 276.61 अंक की बढ़त के साथ 61,389.05 पर रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 89.65 अंक चढक़र 18,154.65 अंक पर खुला। अप्रैल में माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह सालाना आधार पर 12 प्रतिशत बढक़र 1.87 लाख करोड़ रुपये रहा। यह किसी महीने में अबतक का सर्वाधिक जीएसटी संग्रह है।

ये भी पढ़ें : राशिफल 4 मई 2026: इन 3 राशियों के लिए आज का दिन भारी, सेहत और खर्चों का रखें विशेष ध्यान

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें