Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 161 अंक चढ़ा… जानिए क्या हैं इन बड़ी कंपनियों के हाल 

October 18, 2023

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 161 अंक चढ़ा… जानिए क्या हैं इन बड़ी कंपनियों के हाल 

मुंबई: कच्चे तेल की कीमतों में तेजी तथा वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच बुधवार को घरेलू शेयर बाजार शुरुआती कारोबार में नुकसान के साथ खुले। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 161.41 अंक के नुकसान से 66,266.68 अंक पर आ गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 36.7 अंक के नुकसान से 19,774.80 अंक पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी और एलएंडटी के शेयर नुकसान में थे। वहीं टाटा मोटर्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील और सनफार्मा के शेयर लाभ में थे। अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में थे।

दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में कारोबार कर रहा था। अमेरिकी बाजार मंगलवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.87 प्रतिशत की बढ़त के साथ 91.58 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 263.68 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे।

ये भी पढ़ें: सरकार का आम आदमी को बड़ा झटका, इतने रुपये महंगा हुआ LPG सिलेंडर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें