Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Dabur की तीन विदेशी अनुषंगी कंपनियों पर अमेरिका, कनाडा में कई मुकदमें हुए दर्ज 

October 19, 2023

Dabur की तीन विदेशी अनुषंगी कंपनियों पर अमेरिका, कनाडा में कई मुकदमें हुए दर्ज 

नई दिल्ली: डाबर इंडिया की तीन विदेशी अनुषंगी कंपनियां अमेरिका तथा कनाडा में उनके ‘हेयर-रिलैक्सर’ उत्पादों से गर्भाशय कैंसर और अन्य संबंधित स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न होने के आरोपों में मुकदमों का सामना कर रही हैं। कंपनियों पर अमेरिका और कनाडा में संघीय तथा राज्य अदालतों में कई मुकदमें दायर किए गए हैं। ये अनुषंगी कंपनियां नमस्ते लेबोरेटरीज एलएलसी, डर्मोविवा स्किन एसेंशियल्स इंक और डाबर इंटरनेशनल लिमिटेड हैं।

पढ़ें बड़ी ख़बरें: मंडियों तक पहुंची पौने दो करोड़ सेब की पेटियां

डॉबर इंडिया ने देर रात शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा, ‘‘ अमेरिका और कनाडा में संघीय और राज्य दोनों अदालतों में मुकदमें दायर किए गए हैं। कंपनी ने बताया कि मल्टी-डिस्ट्रिक्ट लिटिगेशन में करीब 5,400 मामले हैं, जिनमें नमस्ते, डर्मोविवा और डीआईएनटीएल के साथ कुछ अन्य उद्योग कंपनियों को प्रतिवादी के रूप में बनाया गया है।

पढ़ें बड़ी ख़बरें: आखिर चलती ट्रेन में तेजी से क्यों कम हो जाती हैं फोन की बैटरी…जानिये क्या है कारण

कंपनी ने बताया कि कि हेयर रिलैक्सर उत्पाद को लेकर कुछ उपभोक्ताओं ने आरोप लगाए हैं कि इसमें ऐसे रसायन हैं और इसके इस्तेमाल से गर्भाशय कैंसर और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, डाबर इंडिया की 27 अनुषंगी कंपनियां हैं जिन्होंने वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी की एकीकृत परिचालन आय में 26.60 प्रतिशत का योगदान दिया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें