Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

Share Market Open: सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा

September 27, 2024

Share Market Open: सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा

मुंबई: वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 119.38 अंक चढक़र 85,955.50 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 34.5 अंक की बढ़त के साथ 26,250.55 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से इंफोसिस, टेक मंहिद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, सन फार्मा, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज और टाटा स्टील के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे।

पावर ग्रिड, लार्सन एंड टुब्रो, भारती एयरटेल और मंहिद्रा एंड मंहिद्रा के शेयरों को नुकसान हुआ। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहा, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की 225 और चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71.43 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 629.96 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने भी 2,405.12 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदी।

ये भी पढ़ें: राज्यसभा सांसद संत सीचेवाल का बड़ा बयान, कहा- मुझे भी मिला था पार्टी छोड़ने का ऑफर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें