Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Share Market : शेयर बाजार की तेजी थमी

December 19, 2023

Share Market : शेयर बाजार की तेजी थमी

मुंबई: बैंक ऑफ जापान की मौद्रिक नीति पर आने वाले निर्णय से पहले विदेशी बाजार की गिरावट के दबाव में स्थानीय स्तर पर बैंकिंग, रियल्टी, आईटी और टेक समेत नौ समूहों में हुई बिकवाली से आज शेयर बाजार की पिछले लगातार तीन दिनों की तेजी थम गई। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 168.66 अंक लुढ़ककर 71315.09 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 38.00 अंक की गिरावट लेकर 21418.65 अंक रह गया। हालांकि दिग्गज कंपनियों के विपरीत मझौली और छोटी कंपनियों में लिवाली हुई।

इससे बीएसई का मिडकैप 0.28 प्रतिशत चढ़कर 36,299.98 अंक और स्मॉलकैप 0.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 42,285.27 अंक पर रहा। इस दौरान बीएसई में कुल 4028 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2172 में लिवाली जबकि 1716 में बिकवाली हुई वहीं 140 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 34 कंपनियां नुकसान जबकि 16 लाभ में रही।

बीएसई के नौ समूहों में गिरावट का रुख रहा। इस दौरान एफएमसीजी 0.28, वित्तीय सेवाएं 0.32, आईटी 0.27, यूटिलिटीज़ 0.34, बैंकिंग 0.58, तेल एवं गैस 0.16, पावर 0.07, रियल्टी 0.98 और टेक समूह के शेयर 0.26 प्रतिशत गिर गए। वहीं, हेल्थकेयर 0.58, इंडस्ट्रियल्स 0.60, दूरसंचार 0.81, कैपिटल गुड्स 0.75, कंज्यूमर ड्यूलरेबल्स 0.60 और सर्विसेज समूह के शेयर 1.50 प्रतिशत चढ़ गए। अंतर्राष्ट्रीय बाजार का रुझान कमजोर रहा। इस दौरान जर्मनी का डैक्स 0.15, जापान का निक्केई 0.64, हांगकांग का हैंगसेंग 0.97 और चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.40 प्रतिशत लुढ़क गया। हालांकि ब्रिटेन के एफ़टीएसई में 0.34 प्रतिशत की बढ़त रही।

ये भी पढ़ें: दिग्गज अभिनेता Bharat Kapoor का 80 साल की उम्र में निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें