Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Share Market Update: PM मोदी सरकार के ऐलान से शेयर बाजार में उछाल, Sensex 1100 अंक ऊपर

August 18, 2025

Share Market Update: PM मोदी सरकार के ऐलान से शेयर बाजार में उछाल, Sensex 1100 अंक ऊपर

नई दिल्ली: शेयर बाजार में लंबे समय बाद आज जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। केंद्र सरकार द्वारा GST रेट्स में किए गए बड़े बदलाव के ऐलान के साथ ही बीएसई सेंसेक्स ने 1100 से अधिक अंक की छलांग लगाई और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 350 अंकों की तेजी के साथ 25,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गया।

शेयर बाजार के लिए यह दिन खास रहा क्योंकि लंबे समय से मंदी और अनिश्चितताओं के बीच यह तेजी निवेशकों के भरोसे को फिर से जिंदा करने वाली साबित हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीएसटी सुधारों के ऐलान के बाद बाजार में सकारात्मक माहौल बना, जिससे बड़े और छोटे सभी कैप शेयरों में उछाल देखने को मिला।

सेंसेक्स और निफ्टी ने रॉकेट की तरह किया उछाल

कारोबार शुरू होते ही सेंसेक्स 80,597 के स्तर से बढ़कर 81,713 के पार पहुंच गया, जबकि निफ्टी ने 24,631 से छलांग लगाकर 25,000 के पार कारोबार किया। यह तेजी संकेत देती है कि निवेशक सरकार के सुधारात्मक कदमों को लेकर आश्वस्त हैं।

GST सुधारों में बड़ा बदलाव

GST सुधार के तहत अधिकांश वस्तुओं को सिर्फ दो टैक्स स्लैब 5% और 18% में रखा जाएगा, जिससे टैक्स ढांचे में सरलता आएगी। वहीं, तंबाकू उत्पादों और ऑनलाइन गेमिंग पर 40% का उच्च टैक्स लगाया जाएगा। इन प्रस्तावों ने बाजार को मजबूत झटका दिया, जिससे निवेशकों का उत्साह बढ़ा।

लार्जकैप से लेकर मिडकैप और स्मॉलकैप तक मची धूम

मारुति, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, हुल, टाटा मोटर्स जैसे बड़े शेयरों में 2% से लेकर 7% तक की जबरदस्त तेजी देखी गई। बैंकिंग सेक्टर के शेयर जैसे एक्सिस बैंक, कोटक बैंक, ICICI और HDFC बैंक ने भी शानदार प्रदर्शन किया। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने भी 1.3% की बढ़त हासिल की।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों ने भी बाजार की इस उछाल को सपोर्ट किया। NIACL, अशोक लेलैंड, एंड्योरेंस जैसे मिडकैप शेयरों में 6-7% तक की तेजी देखने को मिली। स्मॉलकैप में ग्रीन पॉवर, IFB इंडिया और एम्बर शेयरों ने तो जैसे बाजार में आग लगा दी, 8 से 12% तक उछाल के साथ।

अंतरराष्ट्रीय संकेत भी रहे सकारात्मक

सिर्फ भारत ही नहीं, एशियाई बाजारों में भी सोमवार को तेजी का रुख दिखा। वैश्विक स्तर पर भी निवेशकों का भरोसा बना रहा, जिसने घरेलू बाजार को मजबूती दी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें